रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायण से ट्रेड पंडितों को जैसी उम्मीदें हैं, ये मूवी उसी तरह की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म रामायण की रिलीज में अभी भी एक हफ्ता बाकी है और उससे पहले इसने अपने खाते में 15 करोड़ रुपये एडवांस बुकिंग के जरिए जोड़ लिए हैं। फिल्म रामायण ने अब तक 2.97 लाख टिकिट बेच लिए हैं, जिसके दम पर इसकी कुल कमाई 15.57 करोड़ हो चुकी है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि फिल्म रामायण रिलीज से पहले बहुत ही आराम से 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी और जब ये रिलीज होगी तो कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाएंगे। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Naseeruddin Shah पर भड़के पुनीत इस्सर, बोले, 'सरकार से परेशानी है तो चुनाव लड़कर...'
Ramayana Advance Booking: 15 करोड़ पहुंची Ranbir Kapoor-Yash की मूवी की कमाई
Ramayana ने 29 अक्टूबर की सुबह तक बेच डाले लगभर 3 लाख टिकिट
फिल्म रामायण के अब तक 2.97 करोड़ टिकिट बिक चुके हैं। रामायण ने ये टिकिट 191 शहरों में 6382 शोज में बेचे हैं। फिल्म ने ब्लॉक बुकिंग्स के जरिए 2.41 लाख टिकिट और बेचे हैं। अगर इन दोनों आंकड़ों को जोड़ दें तो फिल्म रामायण ने रिलीज से 7 दिन पहले ही 3 लाख से ज्यादा टिकिट बेच डाले हैं। हिन्दी में रामायण की बुकिंग कमाल की चल रही है लेकिन कन्नड़ और तेलुगु भाषां में भी फिल्म के अच्छे टिकिट बिक रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia ने Annu Kapoor के विवादित बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं, 'ये सब बातें...'लॉस एंजेलिस में हुई Ranbir Kapoor की Ramayana की स्पेशल स्क्रीनिंग
हाल ही में रामायण के मेकर्स ने लॉस एंजेलिस में एक स्पेशळ स्क्रीनिंग रखी थी, जिसमें इसे कमाल का रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों ने ना केवल इसके वीएफएक्स वर्क की जमकर तारीफ की है बल्कि इसके एक्टर्स को भी खूब सराहा है। लॉस एंजेलिस से सामने आ रहे रिव्यूज के अनुसार, फिल्म रामायण एक शानदार विजुअल ट्रीट है, जिसमें शानदार एक्शन सीक्वेंस के साथ-साथ सीट से ना हिलने देने वाली कहानी भी है।
