Ram Charan's Peddi Pre-Sales: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेड्डी' (Peddi) 4 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। यह एक पैन-इंडिया मूवी है, जिसे मेकर्स कई भाषाओं में दर्शकों के बीच पेश करेंगे। साउथ से नार्थ ऑडियंस में 'पेड्डी' को देखने का क्रेज साफ तौर पर नजर आ रहा है। दिलचस्प बात यह है कि राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने रिलीज से पहले ही नॉर्थ अमेरिका में इतिहास रच दिया है। प्रीमियर से पहले केवल 4 घंटों में इस मूवी की टिकट्स की तगड़ी सेल हुई है। तो चलिए जानते हैं यह मूवी अब तक कितनी टिकट्स बेच चुकी है। (इसे भी पढ़ें: एपी ढिल्लों की वजह से नहीं हुआ Tara Sutaria और Veer Pahariya का ब्रेकअप !! असली वजह आई सामने)
राम चरण की 'पेड्डी' (Pic Credit: Instagram)
नॉर्थ अमेरिका में 'पेड्डी' ने मचाया तहलका
राम चरण की अपकमिंग स्पोर्ट्स ड्रामा बेस्ड मूवी 'पेड्डी' को देखने के लिए फैन्स के अंदर बेताबी को साफ देखा जा सकता है। बुच्ची बाबू सना ने इस बहुप्रतीक्षित तेलुगू मूवी का निर्देशन किया है। नॉर्थ अमेरिका में फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त तौर पर देखी जा रही है। इस मूवी ने महज कुछ ही घंटों 100K की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। प्री-सेल्स के मामले में यह तगड़ी शुरुआत देखी जा रही है। (इसे भी पढ़ें: ज्योति सिंह ने पति Pawan Singh पर कसा तंज, बोलीं 'औरत की हाय तुम्हें बर्बाद...')
राम चरण की 'पेड्डी' ने पवन कल्याण की फिल्म 'ओजी' के रिकॉर्ड को 24 घंटों के भीतर ही तोड़ दिया है, जिसनें $82K की कमाई की थी। आने वाले दिनों यह नंबर्स बढ़ने की काफी उम्मीद है। यह भी देखना होगा कि यह किन-किन मूवीज के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने में सफल रहती है।
इतना है 'पेड्डी' का बजट
राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' को बनाने में मेकर्स ने 300 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस मूवी का सुपरहिट होना राम चरण के करियर के लिए बेहद जरुरी है। फिल्म में राम चरण के अपोजिट जान्हवी कपूर को अहम रोल में देखा जाएगा। 'पेड्डी' में शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा और बोमन ईरानी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इस फिल्म को वृद्धि सिनेमाज ने प्रोड्यूस किया है जबकि इसका संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है।
