Raja Shivaji Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड के फेमस स्टार रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की लीड रोल वाली फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म राजा शिवाजी की कमाई को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म राजा शिवाजी ने अभी हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। अब फिल्म राजा शिवाजी को रिलीज हुए 8 दिन पूरे हो गए है। फिल्म राजा शिवाजी की कमाई को लेकर नए आंकड़े सामने आ रहे हैं।रितेश देशमुख की फिल्म ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतना कलेक्शन किया है। (ये भी पढ़ें: Raja Shivaji Movie Review: 'राजा शिवाजी' बन छाए रितेश, सलमान के कैमियो ने लूटी महफिल)
जानिए कितना हुआ 'राजा शिवाजी' का कलेक्शन (Pic Credit: Raja Shivaji Movie)
फिल्म की कमाई में दिखी गिरावट
एक्टर रितेश देशमुख और संजय दत्त की फिल्म राजा शिवाजी फिर से खबरों में है। इसकी वजह फिल्म राजा शिवाजी की कमाई के आंकड़े है। फिल्म राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 8 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म राजा शिवाजी की कमाई में 8वें दिन गिरावट देखने को मिली। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक रितेश देशमुख और संजय दत्त की फिल्म राजा शिवाजी ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म राजा शिवाजी की कुल कमाई 55.85 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म राजा शिवाजी की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में भारी उछाल देखने को मिलने वाला है। (ये भी पढ़ें: Raja Shivaji Box Office Collection: 7वें दिन भी कायम है 'राजा शिवाजी' का जलवा, मचा दिया धमाल)
'राजा शिवाजी' ने 8वें दिन किया इतना कलेक्शन (Image Source: Raja Shivaji Movie)
इतने करोड़ में बनी ये फिल्म
रितेश देशमुख के डायरेक्शन में बनी फिल्म राजा शिवाजी के लिए मेकर्स ने 100 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस फिल्म में रितेश देशमुख के साथ-साथ जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, भाग्यश्री पटवर्धन और संजय दत्त भी लीड रोल में है। फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी है। फिल्म राजा शिवाजी की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
