Raid 2 Box Office Day 7: एक हफ्ते के अंदर अजय देवगन स्टारर नहीं बन पाई 100 करोड़ी, देखें आंकड़े

Raid 2 Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी दबदबा कायम है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में सफल एक हफ्ता पूरा कर लिया है। निराशा की बात यह है कि फिल्म एक हफ्ते में 100 करोड़ रुपये कमा नहीं पाई है। आइए देखें 'रेड 2' की पूरी कमाई कितनी है।

Raid 2 Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) 1 मई के दिन रिलीज हुई थी। इस मूवी ने सिनेमाघरों में 1 हफ्ता पूरा कर लिया है। राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'रेड 2' में अजय देवगन को इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक के रोल में देखा जा रहा है। 'रेड 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 19.25 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली थी। डबल डिजिट में ओपनिंग लेने के बाद भी अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' एक हफ्ते बाद 100 करोड़ रुपये कमाने में सफल नहीं रही है। चलिए देखते हैं 'रेड 2' ने अब तक कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Raid 2 Box Office Collection Day 7

100 करोड़ी होने से फिर चूक गई 'रेड 2'

इस समय जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने बुधवार के दिन 4.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस मूवी के कलेक्शन में भले ही हर दिन गिरावट देखने को मिली है लेकिन ऑडियंस अभी भी 'रेड 2' को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रही है। एक हफ्ते में यह मूवी 90.50 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। उम्मीद है कि शुक्रवार तक फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में धांसू एंट्री ले लेगी।

End of Feed