Raid 2 Box Office Day 5: 100 करोड़ के क्लब में धांसू एंट्री लेगी अजय देवगन की 'रेड 2', कर रही है छप्पर फाड़ कमाई

Raid 2 Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) वीक डेज में भी धांसू कमाई करती नजर आ रही है। 5 मई को नॉन-हॉलिडे के दिन भी अजय देवगन की 'रेड 2' ने करोड़ों की कमाई करने से अपने कदम पीछे नहीं हटाए। आइए देखें फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना रहा है।

Raid 2 Box Office Collection Day 5: राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'रेड 2' में अजय देवगन (Ajay Devgn) ने इनकम टैक्स अधिकारी अमय पटनायक के तौर पर वापसी कर धमाल मचा दिया है। 1 मई दिन रिलीज हुई 'रेड 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने सफल 5 दिन पूरे कर लिए हैं। दिलचस्प बात यह है कि शुरुआती वीकेंड में निर्माताओं को खुश करने के बाद 'रेड 2' वीक डेज में भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक अजय देवगन की 'रेड 2' (Raid 2) मंडे टेस्ट को पास करने में सफल रही है। आइए देखें 5 दिनों में 'रेड 2' 100 करोड़ी होने से कितनी दूर रह गई है।

Raid 2 Box Office Collection Day 5

100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री लेगी 'रेड 2'

Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' ने सोमवार के दिन भले ही कलेक्शन में गिरावट दर्ज कराई है। इसके बाद भी यह मूवी मंडे टेस्ट पास करने में सफल रही है। 5वें दिन 'रेड 2' का कलेक्शन 7.75 करोड़ रुपये रहा है। अब तक यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 79 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि पहला हफ्ता खत्म होते-होते यह मूवी 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।

End of Feed