Raid 2 Box Office: शनिवार के दिन करोड़ों में हुआ अजय देवगन स्टारर का कलेक्शन, देखें आंकड़े

Raid 2 Box Office Collection Day 31: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) की कमाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो चुकी है। आइए देखें यह फिल्म 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो पाएंगी या नहीं?

Raid 2 Box Office Collection Day 31: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) ने 1 मई के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई करने के बाद से ही 'रेड 2' ने निर्माताओं का दिल जीत लिया था। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' ने सफल 1 महिना पूरा कर लिया है। निर्माताओं को पूरी उम्मीद है कि 'रेड 2' की कमाई 200 करोड़ रुपये के आसपास ही रहेगी। 'रेड 2' ने शनिवार के दिन भी करोड़ों रुपये का कलेक्शन किया है। आइए देखें 31 दिनों में अजय देवगन की 'रेड 2' ने कितने करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

Raid 2 Box Office

यहां देखिए 'रेड 2' का टोटल कलेक्शन

राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'रेड 2' ने शनिवार के दिन भी करोड़ों रुपये में कमाई की है। चौथे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 8.25 करोड़ रुपये रहा है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार के दिन इस मूवी ने 60 लाख रुपये कमाए थे जबकि 31वें दिन 'रेड 2' 1.15 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। इस मूवी का टोटल कारोबार 166.85 करोड़ रुपये रहा है।

End of Feed