Raid 2 Box Office Collection Day 22: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड 2' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अपने सफल 22 दिन पूरे कर लिए हैं। इस मूवी ने 1 मई के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देकर लोगों को बड़ा सरप्राइज दिया था। दिलचस्प बात यह है कि 'मिशन इंपॉसिबल 8' और 'फाइनल डेस्टिनेशन 6' जैसी फिल्में रिलीज होने के बाद भी अजय देवगन की 'रेड 2' (Raid 2) करोड़ों रुपये की कमाई करने में सफल रही है। 22वें दिन भी 'रेड 2' के कलेक्शन में कोई गिरावट देखने को नहीं मिली है। आइए देखें 22 दिन में अजय देवगन की 'रेड 2' का कलेक्शन कितने करोड़ रहा है।
200 करोड़ी होने की ओर बढ़ रही है 'रेड 2'
Sacnilk के अनुसार अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर मूवी 'रेड 2' ने गुरुवार के दिन 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बुधवार के दिन भी 'रेड 2' का कलेक्शन इतना ही रहा था। 22 दिनों के अंदर फिल्म 'रेड 2' 156.85 करोड़ रुपये छाप चुकी है। इस फिल्म को निर्माताओं ने बनाने में 120 करोड़ रुपये खर्च किए थे। फिल्म अपने बजट को क्रॉस कर मेकर्स को खुश कर चुकी है। मेकर्स उम्मीद कर रहे हैं कि यह फिल्म कैसे भी 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाए।
राज कुमार गुप्ता ने फिल्म 'रेड 2' का निर्देशन किया है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख अहम भूमिका में हैं। फिल्म में वाणी कपूर ने भी अहम भूमिका निभाई है। अजय देवगन की 'रेड 2' की टक्कर संजय दत्त स्टारर 'द भूतनी' से हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर 'द भूतनी' को 'रेड 2' ने मात दे दी है।
