Raid 2 Box Office Collection Day 20: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कमाल किया है। दिलचस्प बात यह है कि सोमवार के ज्यादा 'रेड 2' ने मंगलवार के दिन कलेक्शन किया है। इस बात में कोई शक नहीं है कि अब यह मूवी धीरे-धीरे 200 करोड़ रुपये के बड़े क्लब में शामिल होने की और बढ़ रही है। 'छावा' के बाद 'रेड 2' (Raid 2) ने साल 2025 में अब तक रिलीज हुई फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई की है। आइए देखते हैं कि अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर ने 20वें दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
20वें दिन के कलेक्शन में दिखी बढ़ोतरी
Sacnilk द्वारा साझा किए गए अर्ली एस्टिमेट्स के अनुसार अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने मंगलवार के दिन 2.15 करोड़ रुपये कमाए हैं जबकि फिल्म का सोमवार का कलेक्शन केवल 1.85 करोड़ रुपये रहा था। 20 में यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 153.25 करोड़ रुपये छाप चुकी है। आने वाले में दिनों कोई बड़ी रिलीज नहीं होने वाली है, जिसका फायदा 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस पर बखूबी उठा सकती है। निर्माताओं की उम्मीद है कि फिल्म 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।
राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी अजय देवगन की 'रेड 2' को ऑडियंस से शानदार रिव्यू मिले थे। यही वजह है कि फिल्म 20 दिनों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में लगी हुई है। इस फिल्म में रितेश देशमुख भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में वाणी कपूर ने अजय देवगन की पत्नी का रोल निभाया है। अजय देवगन और रितेश देशमुख की ऑनस्क्रीन भिड़ंत सभी फैन्स को खूब पसंद आई है
