Raid 2 Box Office Collection Day 16: 150 करोड़ क्लब में शामिल होने से बस चंद कदम दूर रेड-2, जानिए 16वें दिन की कमाईैै

Raid 2 Box Office Collection Day 16: रेड-2 इन दिनों सिनेमाघरों पर धमाल कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। जल्द ही इस फिल्म की एंट्री 150 करोड़ क्लब में होने वाली है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने 16वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

Raid 2 Box Office Collection Day 16: लोकप्रिय फ्रेंजाइजी का दूसरा पार्ट यानी रेड-2 इन दिनों सिनेमाघरों पर धमाल कर रहा है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सिनेमाघरों में 16 दिनों के बाद एक्शन से भरपूर थ्रिलर अब भारत में 140 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। जल्द ही ये फिल्म 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने 16वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

Raid 2

Raid 2

‘रेड’ का सीक्वल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनने की राह पर है। फिल्म ने अपने पहले दो हफ्तों में दमदार कमाई की है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 95.75 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 40.6 करोड़ रुपये की कमाई की है। इससे 15वें दिन तक कुल कमाई 136.35 करोड़ रुपये हो गई। अब हाल ही में आई सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों से पता चलता है कि फिल्म ने 16वें दिन 3 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 139.35 करोड़ रुपये हो गई है।

End of Feed