Raid 2 Box Office collection day 15: अजय देवगन की ‘रेड 2’ इन दिनों सिनेमाघरों पर धमाल कर रही है। इस फिल्म को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर 'रेड 2' ने अपनी रिलीज के बाद 15 दिनों के बाद भी दर्शकों को बांधे रखा है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपनी रिलीज के 15वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।
Raid 2
कितना हुआ फिल्म का कलेक्शन
अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 136.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। अपनी दमदार कहानी और दमदार एक्टिंग के साथ 'रेड' का सीक्वल 2025 की बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनने की राह पर है। फिल्म ने पूरे भारत में अपने पहले 14 दिनों में 133.35 करोड़ रुपये कमाए। सैकनिल्क के शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने 15वें दिन 3 करोड़ रुपये कमाए है, जिससे कुल कमाई 136.35 करोड़ रुपये हो गई है।
कितनी रही ऑक्यूपेंसी
गुरुवार यानी 15 मई 2025 को फिल्म ने सिनेमाघरों में कुल 11.44% ऑक्यूपेंसी दर्ज की। सुबह के शो की शुरुआत सिर्फ 5.36% के साथ धीमी रही, लेकिन दोपहर में 12.23% ऑक्यूपेंसी के साथ मामला बढ़ा। शाम तक 11.51% रही। रात के शो ने सुर्खियां बटोरीं, जिसमें ऑक्यूपेंसी 16.67% रही।
पार होगा 150 करोड़ का आकंड़ा
'रेड 2' 1 मई 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर लीड रोल में नजर आ रहे हैं। वही इस फिल्म की टक्कर संजय दत्त और मौनी रॉय की एक डरावनी कॉमेडी 'द भूतनी' के साथ हुई। इस टकराव के बावजूद, 'रेड 2' ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़त हासिल कर ली है। रितेश देशमुख और वाणी कपूर ने भी इस फिल्म के रोमांच को और बढ़ा दिया है।राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखा है। अब फिल्म जल्द ही 150 करोड़ रुपये का आकंड़ा पार करेगी।
