Raid 2 Box Office Day 13: नहीं गिर रही अजय देवगन स्टारर की कमाई, जल्द बन जाएगी 200 करोड़ी

Raid 2 Box Office Collection Day 13: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं। फिल्म के कलेक्शन अभी तक निर्माताओं को निराश नहीं किया है। 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बाद यह 200 करोड़ी होने की और बढ़ रही है।

Raid 2 Box Office Collection Day 13: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड 2' का बोलबाला कायम है। राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'रेड 2' को लेकर ऑडियंस के अंदर अलग ही हाइप देखने को मिली थी। दिलचस्प बात यह है कि 'रेड 2' (Raid 2) के साथ कोई बड़ी रिलीज ना होने की वजह से यह बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। 'रेड 2' ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पहले ही पार कर लिया है। मंगलवार के दिन भी इस मूवी ने करोड़ों रुपये की कमाई की है। आइए देखें अब फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना हो गया है?

Raid 2 Box Office Collection Day 13

जल्द 200 करोड़ी बनेगी अजय देवगन की 'रेड 2'

Sacnilk ने अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' को लेकर जो आंकड़े साझा किए उनके मुताबिक 13वें दिन फिल्म 4.25 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। अब तक यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 129.85 करोड़ रुपये कमा चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि ये मूवी धीरे-धीरे 200 करोड़ रुपये के क्लब के आसपास कमाई कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनाने में निर्माताओं ने 150 करोड़ रुपये का खर्चा किया था। यह मूवी भले ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है लेकिन बजट निकालने के लिए इसे अभी ओर दम दिखाना होगा।

End of Feed