Raid 2 Box Office Collection Day 1: डबल डिजिट में कमाई करेगी अजय देवगन की फिल्म, इतने करोड़ होगा कलेक्शन

Raid 2 Box Office Collection Day 1: आज यानी 1 मई को बेहतरीन एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की नई फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) ने इंडिया में लगभग 4 हजार स्क्रीन्स पर दस्तक दी है। ट्रेड रिपोर्ट्स जो सामने आई हैं उनके मुताबिक ये फिल्म ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में कलेक्शन करेगी।

Raid 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड फिल्म के बेहतरीन एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की नई फिल्म 'रेड 2' को 1 मई के दिन निर्माताओं ने सिनेमाघरों में पहुंचाया है। फैन्स बड़े परदे पर इस मूवी को देखने के लिए बेताब थे। इस फिल्म के जरिए अजय देवगन ने एक बार फिर आईआरएस ऑफिस अमय पटनायक के रूप में वापसी की है। दिलचस्प बात यह है कि निर्माताओं ने 'रेड 2' (Raid 2) की कहानी को दिलचस्प बनाने के लिए विलेन के रूप में रितेश देशमुख को कास्ट किया है। फिल्म को मिल रहे रिव्यू के मुताबिक 'रेड 2' पहले दिन डबल डिजिट में कमाई करेगी।

Raid 2 Movie

डबल डिजिट में कमाई करेगी अजय देवगन की 'रेड 2'

राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने टिकट खिड़की पर शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' पहले दिन 15 करोड़ रुपये के लगभग ओपनिंग ले सकती है। इस मूवी का रनिंग टाइम 2 घंटे 30 मिनट का है। फिल्म को निर्माताओं ने 4000 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया है।

End of Feed