Pushpa 2 Worldwide Box office Collection: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की 5 अंगुलियां इस समय घी में हैं। 5 दिसंबर के दिन अभिनेता की नई फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' रिलीज हुई है। ऑडियंस के 'पुष्पा 2' को बड़े परदे पर देखने के लिए बहुत लंबा इंतजार किया था। फिल्म ने रिलीज के साथ ही घरेलू ही नहीं बल्कि दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है। फिल्म भारत में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' (Pushpa 2: The Rule) ने सनी देओल (Sunny Deol) की ब्लॉकबस्टर मूवी 'गदर 2' (Gadar 2) के लाइफटाइम्स बिजनेस को पीछे छोड़ दिया था।
'गदर 2' के लाइफटाइम बिजनेस को 'पुष्पा 2' ने दी मात
Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 780 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। केवल 4 दिनों में 'पुष्पा 2' ने सनी पाजी की 'गदर 2' के लाइफटाइम बिजनेस को मात दे दी है। आने वाले दिनों में 'पुष्पा 2' के लिए शाहरुख खान की 'पठान'-'जवान' और प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' के रिकॉर्ड को तोड़ना बांय हाथ का खेल होगा।
'पुष्पा 2' का निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल की टक्कर फैन्स को खूब पसंद आई है। रश्मिका मंदाना ने भी अपने रोल को शानदार तरह से निभाया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'पुष्पा 2' को निर्माताओं ने 500 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाया था। यह फिल्म अपने बजट से ज्यादा कमाई कर निर्माताओं की झोली पैसों से भर चुकी है।
