'Pushpa 2: The Rule' box office collection Day 3: साउथ इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' (Pushpa 2: The Rule) को लेकर चारोंओर से वाहवाही लूट रहे हैं। 5 दिसंबर के दिन रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा 2' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। उमीद नहीं थी कि ये मूवी तीन दिनों में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार कर लेगी। इस समय जो अर्ली ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार 'पुष्पा 2: द रूल' 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से थोड़ी दूर रह गई है। आइए देखें इस फिल्म ने सभी भाषाओं में शनिवार के दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।
500 करोड़ी होने से बाल-बाल बची 'पुष्पा 2'
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने ओपनिंग डे पर धांसू शुरूआत ली थी। शुकवार के दिन फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखी गई थी। इसके बाद यह मूवी 93.8 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही। वहीं अब पहले शनिवार की बात करें तो 'पुष्पा 2: द रूल' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 135 से 140 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इस मूवी की तीन दिनों में टोटल कमाई 455 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। बता दें यह केवल फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं और इसके ऑफिशियल आने अभी बाकी हैं।
सुकुमार के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' में अल्लू अर्जुन की एक्टिंग देख दुनिया दीवानी हो गई है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ बड़े परदे पर रश्मिका मंदाना की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म में फहाद फासिल विलेन की भूमिका में हैं। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय जरुर दें।
