बॉक्स ऑफिस

Pushpa 2 Box Office Collection Day 2 (Hindi): दूसरे दिन भी जवान-गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर को पीछे छोड़ नंबर-1 बनी पुष्पा 2

Pushpa 2 Box Office Collection Day 2 (Hindi): अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) को रिलीज हुए अब दो दिन बीत चुके हैं। फिल्म ने पहले दिन का मूमेंटम जारी रखते हुए दूसरे दिन भी अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है। यहां इस पर एक नजर डालते हैं।

Image

Allu Arjun's Pushpa 2 Box Office Prediction

Pushpa 2 Box Office Collection Day 2 (Hindi): अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) रिलीज के पहले ही दिन हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 67 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन सिर्फ हिंदी भाषा में ही कर लिया। अभी तक इस लिस्ट में सबसे ऊपर शाहरुख खान की फिल्म जवान का नाम था। हालांकि अल्लू अर्जुन ने अब शाहरुख खान को पीछे छोड़ते हुए टॉप पर अपना नाम शामिल कर लिया है। यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन की बंपर कमाई से 400 करोड़ी बनी पुष्पा 2, RRR को भी छोड़ा पीछे

जिसके बाद अब रिलीज के दूसरे दिन भी अल्लू अर्जुन की एक्शन ड्रामा फिल्म का जलवा बरकरार रहा है। फिल्म ने दूसरे दिन भी हिंदी भाषा में 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। एक बार फिर आरआरआर, केजीएफ 2 और जवान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर दिया है। यहां फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

जवान और गदर 2 को पीछे छोड़ नंबर-1 बनी पुष्पा 2

सैकनिल्क इंडिया की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 ने पहले दिन हिंदी मार्केट में 67 करोड़ का कलेक्शन कलेक्शन करने के बाद अब दूसरे दिन भी धमाकेदार 55 करोड़ की कमाई कर ली है। जवान ने दूसरे दिन हिंदी भाषा में 52 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब दूसरे दिन हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड भी पुष्पा 2 ने अपने नाम कर लिया है। फिल्म ने दो दिन के भीतर ही वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये भी कमा लिए हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article