Pushpa 2 The Rule box office collection: अल्लू अर्जुन स्टारर ने किया धांसू कलेक्शन, निर्माताओं की पैसों से भर गई झोली

Allu Arjun's Pushpa 2 The Rule box office collection: साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर अपने नाम का डंका बजाया है। इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी हिंदी भाषा में 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए देखें फिल्म की अब तक की पूरी कमाई।

Pushpa 2 The Rule box office collection: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' (Pushpa 2: The Rule) ने रिलीज के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है। यह मूवी 5 दिसंबर के दिन दुनिया भर में रिलीज हुई थी। एक महीने के बाद भी 'पुष्पा 2' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है। ऑडियंस अभी भी अल्लू अर्जुन स्टारर को देखने के लिए सिनेमाघरों के रुख कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म 'पुष्पा 2' ने प्रभास की ब्लॉकबस्टर मूवी 'बाहुबली 2' को भी कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

Allu Arjun's Pushpa 2

800 करोड़ी बनी अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2'

सुकुमार के निर्देशन में बनी अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म दुनिया भर में 1831 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई और भी बढ़ सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि ये मूवी 2000 करोड़ रुपये कमाने में सफल रहेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'पुष्पा 2' को मेकर्स ने लगभग 500 करोड़ रुपये के बड़े बजट के साथ बनाया था।

End of Feed