Pushpa 2 Box Office Collection Day 9: नहीं थम रहा अल्लू अर्जुन की फिल्म का कहर, दूसरे रविवार को किया धमाकेदार कलेक्शन

Pushpa 2 Box Office Collection Day 9: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 को रिलीज हुए अब 9 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्स का जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अभी भी जारी है। यहां फिल्म के दूसरे रविवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

Pushpa 2 Box Office Collection Day 9: पुष्पा 2: द रूल बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। कुछ ही समय में, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और करोड़ों रुपये की कमाई कर ली है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा फिल्म में फहाद फासिल की एक्टिंग की भी जबरदस्त तारीफ हो रही है। फिल्म ने कुछ दिनों के भीतर ही अपने शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। दूसरे शुक्रवार को भी पुष्पा 2: द रूल बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने में कामयाब रही है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट पर नजर डालें तो मूवी की सबसे ज्यादा कमाई हिंदी वर्जन में ही देखने को मिली है। यहां इन कलेक्शन के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- India Economic Conclave 2024: विक्रांत मेस्सी ने इस बड़ी वजह से की थी रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट, बोले- 'अगले दिन PM मोदी से मिलना था...'

Pushpa 2 Box office Collection Day 9

Pushpa 2 Box office Collection Day 9

9वें दिन पुष्पा 2 ने किया धमाकेदार कलेक्शन

पुष्पा 2: द रूल की लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर नजर डाले तो अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल स्टारर ने अपने नौवें दिन, 750 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 ने भारत में लगभग 36.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। जहां तेलुगू वर्जन ने 7.5 करोड़ रुपये कमाए, वहीं हिंदी वर्जन ने 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शुरुआती अनुमान के हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 762.1 करोड़ रुपये हो गया है।

End of Feed