Pushpa 2 Box Office Collection Day 5: सोमावर के कलेक्शन में आई भारी गिरावट, 600 करोड़ी होने से चूक गई अल्लू अर्जुन की फिल्म

Pushpa 2 Box office Collection Day 5: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में लगी हुई है। हैरानी की बात यह है कि फिल्म के सोमवार के कलेक्शन में लगभग 50% की गिरावट देखने को मिली है। उम्मीद थी कि 5वें दिन यह 600 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Allu Arjun's Pushpa 2 Box office Collection Day 5: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' (Pushpa 2: The Rule) ने दुनिया भर में तहलका मचाया हुआ है। इस फिल्म ने कमाई के मामले में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हर बड़ी फिल्म के रिकार्ड्स को कुचलकर रख दिया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई है। अब जो अर्ली ट्रेड रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2: द रूल' ने सोमवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर भारी गिरावट दर्ज की है। इसके बाद भी निर्माताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है। आयी देखें यह फिल्म सोमवार के दिन कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है।

Allu Arjun's Pushpa 2 Box Office Collection

600 करोड़ी होने से रह गई 'पुष्पा 2'

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार सुकुमार के डायरेक्टर बनकर तैयार हुई फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने सोमवार के दिन भी कई रिकार्ड्स तोड़ते हुए लगभग 64.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 5 दिनों में यह फिल्म 600 करोड़ होने से बाल-बाल बच गई है। सोमवार की कमाई देखने के बाद अब 'पुष्पा 2' का टोटल कलेक्शन 593.1 करोड़ रुपये रहा है। 'पुष्पा 2' भारत की पहली ऐसी फिल्म है, जिसनें 5 दिनों में इतना बड़ा आंकड़ा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पार किया है।

End of Feed