Pushpa 2 Box Office Collection Day 1 Hindi, (पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन): पुष्पा 2 ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक पुष्पा 2 (Pushpa 2) ने बड़े पर्दे पर रिलीज के साथ ही पिछले सभी रिकॉर्ड्स को चूल्हे में फूंक दिया है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) के ओपनिंग डे कलेक्शन के रिकॉर्ड को भी अल्लू अर्जुन स्टारर ने अपने नाम कर लिया है। यह भी पढ़ें- OMG: इन सुपरस्टार को ले डूबा SS Rajamouli संग काम करने का श्राप! प्रभास, JN NTR के बाद अब रामचरण का भी होगा बंटाधार?
Allu Arjun Starrer Pushpa 2 Beats Jawan's Opening Day Collection Record in Hindi
पुष्पा 2 हिंदी भाषा (Pushpa 2 Box Office) में सबसे ज्यादा ओपनिंग डे कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने ओपनिंग डे कलेक्शन ने पठान, एनिमल, स्त्री 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को कोसों दूर छोड़ दिया है। यहां अब अल्लू अर्जुन की सुपरहिट एक्शन फिल्म पुष्पा 2 के हिंदी भाषा में ओपनिंग डे कलेक्शन की रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Pushpa Opening Day Collection: पुष्पा 2 की आंधी में उड़े पिछले सारे रिकॉर्ड्स
5 दिसंबर को रिलीज हुई पुष्पा 2 ने पहले ही दिन 175 करोड़ रुपये की कमाए हैं। जिसमें तेलुगु भाषा में फिल्म ने सबसे ज्यादा 85 करोड़ रुपये और हिंदी भाषा में 67 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। जिसके साथ ही फिल्म ने हिंदी भाषा में सबसे बड़ी ओपनर बनने का रिकॉर्ड हांसिल कर लिया है। अभी तक यह रिकॉर्ड शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) के हाथ में था। मूवी ने ओपनिंग डे पर 65 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने तमिल और मलयालम भाषा ने 7 करोड़ रुपये और 5 करोड़ रुपये कमाए हैं।
