Peddi Box Office Collection Prediction Day 1: डबल डिजिट में ओपनिंग लेगी राम चरण की फिल्म, इतने होगा कलेक्शन

Peddi Box Office Collection Prediction Day 1: राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' आज रिलीज हो गई है। बताया जा रहा है कि यह मूवी दुनिया भर में डबल डिजिट की ओपनिंग लेगी।

Peddi Box Office Collection Prediction Day 1: साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की नई एक्शन स्पोर्ट्स ड्रामा 4 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। मंगलवार को विजयवाड़ा में फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान सुरक्षा में सेंध लगने की घटना के बाद राम-जान्हवी की 'पेड्डी' लगातार चर्चा में बनी हुई है। दर्शकों के अंदर भी फिल्म को देखने का क्रेज साफ तौर पर देखा जा सकता है। 'पेड्डी' (Peddi) को एडवांस बुकिंग के मामले में भी टिकट खिड़की पर अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिखा। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह मूवी पहले दिन दुनिया भर में डबल डिजिट में कमाई कर मेकर्स को खुश करने में कामयाब रहने वाली है। (इसे भी पढ़ें: शिफ्ट की डिमांड पर Kajal Aggarwal ने किया दीपिका पादुकोण का सपोर्ट, बोलीं 'ये चीजें फिक्स्ड होनी...')

Peddi Box Office Collection Prediction Day 1

पहले दिन इतने करोड़ कमाएगी फिल्म 'पेड्डी' (Pic Credit: Instagram)

इतने करोड़ की ओपनिंग लेगी 'पेड्डी'

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk द्वारा साझा की गई एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट के मुताबिक राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने बिना ब्लॉक बुकिंग के 8.55 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। ब्लॉक बुकिंग को मिलाकर बुधवार दोपहर तक यह मूवी 13.54 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही। इन ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' दुनिया भर में 35 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन करने में सफल रहने वाली है। हालांकि यह आंकड़ा अभी अनुमानित हैं लेकिन शाम के शोज में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। (इसे भी पढ़ें: 2026 में 200 करोड़ी बनकर मेकर्स को मालामाल कर गईं ये 8 फिल्में, 'दृश्यम 3' ने भी मारी धांसू एंट्री)

मेकर्स ने राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया है। पूरे भारत में इस फिल्म के कुल 4248 शो होंगे। तेलुगु वर्जन के 2809 शो हैं, वहीं हिंदी वर्जन के 1073 शो हैं। तमिल वर्जन के 235 शो हैं जबकि कन्नड़ वर्जन के 54 शो हैं। 'पेड्डी' के मलयालम में भी 77 शो होंगे। रिलीज से पहले 'पेड्डी' के तेलुगु वर्जन के 28 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं जबकि हिंदी वर्जन के 2900 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। इस मूवी का निर्देशन बुच्ची बाबू सना ने किया है। फिल्म में शिवराजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु औरबोमन ईरानी सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे।

End of Feed