Kajal Aggarwal Supports Fixed Shift: बीते साल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' को छोड़ दिया था। इस मूवी से दीपिका पादुकोण इसलिए बाहर हुई थी क्योंकि उन्होंने 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड की थी और मुनाफे में हिस्सेदारी के लिए कहा था। मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण द्वारा की गई शिफ्ट की डिमांड पर कई सेलेब्स ने एक्ट्रेस का सपोर्ट किया तो कईयों ने नहीं। ऐसे में अब साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने भी इस मुद्दे पर बात की है। काजोल ने कहा कि वो फिक्स्ड शिफ्ट शेड्यूल को सपोर्ट करती हैं। हालांकि फिल्म बनाने के लिए कई बार आपको फ्लेक्सिबल शिफ्ट की जरुरत होती है क्योंकि हालात ऐसे होते हैं जिन पर किसी का भी जोर नहीं चलता।
मां बनने के बदल जाती हैं प्राथमिकताएं
'वैरायटी इंडिया' से बात करते हुए काजल अग्रवाल ने कहा कि मां बनने के बाद चीजें और प्राथमिकताएं बदल जाती हैं। काजल अग्रवाल यह भी मानती है कि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाना बहुत ज्यादा जरूरी हो गया है। अब वह जान-बूझकर अपने शेड्यूल को इस तरह से बनाती हैं ताकि फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकें। काजल ने कहा, 'मेरी प्राथमिकताएं बदल गई हैं और यह अब ज्यादा मुश्किल हो गया है। मैं एक तय समय पर घर पहुंचना चाहती हूं।' (इसे भी पढ़ें: 2026 में 200 करोड़ी बनकर मेकर्स को मालामाल कर गईं ये 8 फिल्में, 'दृश्यम 3' ने भी मारी धांसू एंट्री)
कॉन्ट्रैक्ट में शामिल करती हैं काम करने के घंटों की लिमिट
काजल अग्रवाल ने यह भी कहा कि वो अपने कॉन्ट्रैक्ट में काम के घंटों की लिमिट को भी शामिल करती हैं। वो दिन में केवल एक ही शिफ्ट करती हैं। काजल अग्रवाल ने कहा, 'मैं अक्सर अपने कॉन्ट्रैक्ट में यह जरूर लिखती हूं कि दिन में एक शिफ्ट हो और यह 9 घंटों से ज्यादा ना हो।' काजल अग्रवाल यह भी मानती हैं कि फिल्ममेकिंग के दौरान देरी होना और अचानक आने वाली चुनौतियां का सामना करना नार्मल है। उन्होंने आगे कहा, 'हमारी इंडस्ट्री में कभी-कभी कुछ ऐसे बाहरी कारण होते हैं जो किसी के भी कंट्रोल में नहीं होते और आपको फ्लेक्सिबल होना पड़ता है।' (इसे भी पढ़ें: 'Bharat Bhhagya Viddhaata' से अपना भाग्य लिखेंगी कंगना रनौत, बीती 6 फिल्में रही हैं बुरी तरह फ्लॉप)

Kajal Aggarwal
साउथ इंडस्ट्री लगती है आरामदायक
इस दौरान काजल अग्रवाल ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड में काम करने के एक्सपीरियंस को भी शेयर किया। काजल ने वैसे तो साउथ सिनेमा से ही अपने करियर की शुरुआत की थी और वहां ही ज्यादा एक्टिव हैं। काजल ने बताया यहां आराम है और वो 9 घंटों से ज्यादा काम नहीं करती हैं। काजोल साउथ इंडस्ट्री को ज्यादा सपोर्ट इसलिए करती हैं क्योंकि उन्होंने शुरुआत यहीं से की थी। साउथ फिल्म इंडस्ट्री उन्हें बॉलीवुड से ज्यादा आरामदायक लगती है।
