Peddi box office Day 1: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की फिल्म 'पेड्डी' (Peddi) को 4 जून के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में पेश कर दिया गया है। पहले दिन क्रिटिक्स और दर्शकों को ओर से इस मूवी को शानदार रिस्पांस मिला है। ट्रेलर देखने के बाद से फैन्स के अंदर राम चरण स्टारर को बड़े परदे पर देखना का क्रेज नजर आ रहा था। खास बात यह है कि दर्शकों की ओर से मिले भरपूर प्यार की वजह से राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' पहले दिन दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर सेंचुरी लगाने में सफल रही है। 'आरआरआर' के बाद राम चरण की 'पेड्डी' ने इतनी शानदार कमाई बॉक्स ऑफिस पर की है। आइए देखते हैं यह फिल्म पहले दिन कितने करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ने में कामयाब रही है। (इसे भी पढ़ें: Baatein Dil Se Podacast: Dharmendra के निधन के बाद ऐसा हो गया है Bobby Deol का हाल, 'बंदर' एक्टर ने खोला राज)
पहले दिन 'पेड्डी' ने लगाई सेंचुरी
ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेड्डी' ने पहले दिन दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 112.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हाल के दिनों में राम चरण स्टारर ने तेलुगू सिनेमा को सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक दी है। 100 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' यह रिकॉर्ड बनाने वाली 11वीं तेलुगु मूवी बन गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह मूवी अपने पहले वीकेंड में कितना कारोबार कर पाती है। (इसे भी पढ़ें: 'पब्लिसिटी के लिए आपके पास अपनी बीमारियां हैं...' हिना खान पर फूटा Shilpa Shinde का गुस्सा?)
'पेड्डी' की दुनिया भर की कुल कमाई में से लगभग 82.49 करोड़ रुपये भारतीय बाजार से आए हैं, जिसमें बुधवार को हुए पेड प्रीव्यू शो से हुई कमाई भी शामिल है। इस मूवी ने विदेशों से 30 करोड़ रुपये और कमाए। भारत में इसकी नेट कमाई अभी 69.50 करोड़ रुपये है।

Janhvi Kapoor
इतने करोड़ में बनकर तैयार हुई है 'पेड्डी'
राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने पहले दिन ही 112.49 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। ऐसे में अब मेकर्स को लग रहा है कि शुरुआती वीकेंड में यह मूवी अपने बजट को निकालने में सफल हो सकती है। इस मूवी को बनाने में निर्माताओं ने 350 करोड़ रुपये की मोटी रकम खर्च की है। इस मूवी में शिवराजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी सहित कई कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर को राम चरण के अपोजिट लीड रोल में देखा जा रहा है।
