Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर है जवानी तो इश्क होना है सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसे डायरेक्टर डेविड धवन ने बनाया है। सालों से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे डेविड धवन ने ऐलान कर दिया है कि है जवानी तो इश्क होना है उनके करियर की आखिरी मूवी होगी, इसके बाद वो कोई फिल्म डायरेक्ट नहीं करेंगे। कुछ दिनों पहले इस मूवी का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था, जिसे देखने के बाद लोगों ने कहना शुरू कर दिया था कि ये एक परफेक्ट डेविड धवन एंटरटेनर होने वाली है। फिल्म को लेकर दर्शकों में अच्छा बज बन रहा है, जिस कारण ट्रेड एक्सपर्ट्स इसकी शानदार ओपनिंग की उम्मीद लगाए बैठे हैं। (ये भी पढ़ें: Yash ने कैंसर से लड़ रहे फैन को किया वीडियो कॉल, लोगों ने एक्टर को बताया 'रियल हीरो')
ओपनिंग डे पर 7-8 करोड़ कमाएगी Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai
अगर ट्रेड के गलियारों से सामने आ रही खबर की मानें तो वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है पहले दिन 7-8 करोड़ रुपये का कारोबार आराम से कर लेगी। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े जैसे सितारे हैं, जिन्हें दर्शक काफी पसंद करते हैं। डेविड धवन ने जो ट्रेलर में जो-जो दिखाया है, उसे देखने के बाद हर कोई एक्साइटेड है क्योंकि लम्बे वक्त से दर्शकों ने ऐसी फैमिली कॉमेडी मूवी नहीं देखी है। कुछ वक्त पहले वरुण की बॉर्डर 2 भी आई थी, जिसमें उनकी काफी तारीफ हुई थी। बॉर्डर 2 की सफलता का भी फायदा है जवानी तो इश्क होना है को मिलेगा। (ये भी पढ़ें: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai-Peddi की टक्कर के बीच 'बंदर' मारेगी बाजी, ओपनिंग डे पर मचेगा गदर)
Peddi पर भारी पड़ेगी है जवानी तो इश्क होना है
अभिनेता वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है अगर पहले दिन 7-8 करोड़ रुपये का कारोबार करती है तो ये राम चरण की पेड्डी को हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा देगी। पेड्डी को लेकर हिन्दी दर्शकों में बिल्कुल उत्साह नहीं है, जिस कारण ओपनिंग डे की कमाई हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर 3-4 करोड़ ही रहेगी।
