Pati Patni Aur Woh Do Box office Prediction Day 1: मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' (Pati Patni Aur Woh Do) आज यानी 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ट्रेलर और फिल्म के गानों को दर्शकों की ओर से शानदार रिस्पांस मिला रहा था। निर्माताओं को उम्मीद थी कि यह पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करने में सफल रहेगी लेकिन ट्रेड रिपोर्ट्स में कुछ और ही दिखाई दे रहा है। इस मूवी को ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत मिलने वाली है। क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से ठीक-ठाक रिव्यू मिलने के बाद भी यह मूवी ओपनिंग डे पर खास कमाई करने में असफल रहेगी। तो चलिए देखते हैं यह फिल्म पहले दिन कितने करोड़ रुपये कमाएगी। (इसे भी पढ़ें: बड़ी ब्लॉकबस्टर छोड़ खुद के पैरों पर कुल्हाड़ी मार बैठे Saif Ali Khan, शाहरुख की 'मैं हूं ना' को मारी थी लात)
इतने करोड़ की ओपनिंग लेगी 'पति पत्नी और वो दो' (Pic Credit: Instagram)
इतने करोड़ की ओपनिंग लेगी 'पति पत्नी और वो दो'
ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक 'पति पत्नी और वो दो' (Pati Patni Aur Woh Do) की PVR Inox और Cinepolis जैसी बड़ी नेशनल चेन पर 13,000 टिकट बिक पाई है। इससे पहले आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म 'डॉक्टर जी' ने प्री-सेल के दौरान लगभग 18,000 टिकट बेचे थे। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो दो' पहले दिन 3 से 4 करोड़ रुपये की निराशाजनक ओपनिंग लेगी। इस मूवी के प्रमोशन में टीम में कोई कमी छोड़ी है उसके बाद इतनी धीमी शुरुआत ने मेकर्स की चिंता को डबल कर दिया है।
'पति पत्नी और वो दो' को लेकर आईं ट्रेड रिपोर्ट्स पर ध्यान दिया जाए तो आप इसकी तुलना 'परम सुंदरी' या 'दे दे प्यार दे 2' जैसी दूसरी मीडियम-बजट वाली रोम-कॉम फिल्मों से करते हैं तो शुरुआती दिलचस्पी के मामले में यह बहुत कमजोर नजर आ रही है। (इसे भी पढ़ें: Ram Charan की 'Peddi' को तेलंगाना में सिंगल स्क्रीन्स पर नहीं किया जाएगा रिलीज !! जानिए क्या है पूरा मामला)
इतने करोड़ है 'पति पत्नी और वो दो' का बजट
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' में वामिका गब्बी, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, विजय राज, तिग्मांशु धूलिया और दुर्गेश कुमार सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनाने में मेकर्स ने 60 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस मूवी को हिट की लिस्ट में शामिल होने के लिए 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करनी पड़ेगी।
