Param Sundari Box Office Collection: 'परम सुंदरी' की कमाई में आया उछाल, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन,दर्शकों का प्यार और पॉज़िटिव रिव्यूज़

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 1, 2025, 09:26 PM IST

Param Sundari Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म परम सुंदरी (Param Sundari) को रिलीज हुए दो दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म परम सुंदरी ने पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी धमाल मचा दिया है।

Param Sundari Box Office Collection Day 2: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की लीड रोल वाली फिल्म परम सुंदरी (Param Sundari) ने पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म परम सुंदरी रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में बनी हुई है। 29 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म परम सुंदरी ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दो दिन पूरे हो गए है। जिसके बाद फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म परम सुंदरी ने पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी गदर काट दिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म परम सुंदरी ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

Param Sundari Box Office Collection

Image Source: IMDb

'परम सुंदरी' की कमाई में आया उछाल

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म परम सुंदरी की कमाई के नए आंकड़े है। फिल्म परम सुंदरी ने पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म परम सुंदरी का कुल कलेक्शन 16.5 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की कमाई के नए आंकड़ों ने फैंस के साथ-साथ मेकर्स का भी दिल खुश कर दिया है।

End of Feed