Mr and Mrs Mahi Box office Day 5: जान्हवी कपूर-राजकुमार राव ने 5वें दिन की धांसू कमाई, 50 करोड़ के क्लब में होगी शामिल

Mr and Mrs Mahi Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' (Mr And Mrs Mahi) को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मंगलवार के दिन करोड़ों रुपये कमाए हैं।

Mr and Mrs Mahi Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की नई फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' (Mr And Mrs Mahi) बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। फिल्म धीरे-धीरे ही सही लेकिन अच्छी-खासी कमाई करने में लगी हुई है। 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को रिलीज हुए 5 दिन पूरे हो गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रहेगी। आइए देखें फिल्म ने मंगलवार के दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Mr & Mrs Mahi box office collection day 5

सोमवार के दिन राजकुमार राव और जान्हवी कपूर स्टारर के कलेक्शन में भारी गिरावट देखी गई थी। फिल्म ने चौथे दिन केवल 2.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। हालांकि मंगलवार के आंकड़ों में ज्यादा ड्राप देखने को नहीं मिला। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर अभिनीत 'मिस्टर एंड मिसेज माही' फर्स्ट वीकेंड पर 17.12 करोड़ रुपये की कमाई की।

End of Feed