Maalik Box office Collection Day 6: 'मालिक' की कमाई में आई गिरावाट, अब तक किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 17, 2025, 07:50 AM IST

Maalik Box office Collection Day 6: मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की लीड रोल वाली धांसू फिल्म 'मालिक' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 6 दि पूरे कर लिए है। अब फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं 'मालिक' ने छठे दिन कितना कलेक्शन किया है।

Maalik Box office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की नई फिल्म मालिक (Maalik) इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म ने रिलीज होने के बाद अब तक बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की है। फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए है। लेकिन इसके बाद भी फिल्म मालिक बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। इसी बीच अब फिल्म मालिक की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म मालिक की कमाई के नए आंकड़ों ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। तो चलिए जानते हैं राजकुमार राव की फिल्म मालिक ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।

Maalik Box Office Collection Day 6

Image Source: MaalikMovie

'मालिक' ने छठे दिन किया इतना कलेक्शन

राजकुमार राव की फिल्म मालिक एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर खबरों में आ गई है। फिल्म मालिक को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए है, जिसके बाद 'मालिक' की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार राजकुमार राव की फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म कुल कमाई 19.70 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म मालिक कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलवा देखने को मिल सकता है।

End of Feed