LSD 2 Box Office Day 1: पहले ही दिन औंधे मुह गिरेगी Ekta Kapoor की फिल्म, मेकर्स नहीं बना पाए लोगों के बीच बज

LSD 2 Box Office Day 1: आज सिनेमाघरों में एकता कपूर की ऐडल्ट फिल्म लव सेक्स और धोखा रिलीज हो गई है। ऐसे में फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर पाएगी और या मेकर्स को कलेक्शन देख फायदा होगा जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

LSD 2 Box Office Day 1: दिबाकर बनर्जी और एकता कपूर (Ekta Kapoor) की फिल्म लव सेक्स ऑफ धोखा 2 आज 19 अप्रैल को बड़े परदे पर रिलीज हो गई है। ऐसे में फिल्म को देखने के लिए फैंस सिनेमाघर पहुंचना शुरू हो गया हैं। फिल्म के पहले पार्ट को सफलता मिलने के बाद मेकर्स ने इसके सीक्वल की प्लानिंग कर रिलीज किया गया। ऐसे में फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के परिडिक्टन सामने आ गए हैं, जो काफी निराशाजनक है मेकर्स के लिए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है।

Love Sex Aur Dhokha Box office Collection Day 1

शोभा कपूर द्वारा निर्मित फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' (Love Sex Aur Dhokha) का बज लोगों के बीच कुछ ज्यादा देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि मेकर्स ने फिल्म के प्रचार में खूब पैसा लगाया और प्लानिंग भी लेकिन बज बनाने में नाकामयाब रहे। हालांकि फिल्म आज रिलीज हो गई और पहले दिन फिल्म का कलेक्शन कितना होगा आँकड़े सामने आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले दिन 1 से 2 करोड़ के बीच बिजनेस करेगी, जो काफी बुरा है।

End of Feed