Love And War: इतने करोड़ में बिके रणबीर-अलिया-विक्की स्टारर के थिएट्रिकल राइट्स, मेकर्स हुए मालामाल

Love & War Theatrical Rights Sold: रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कैशल स्टारर 'लव एंड वॉर' के थिएट्रिकल राइट्स को मेकर्स ने करोड़ों रुपये में बेचकर अपनी झोली भर ली है।

Love & War Theatrical Rights Sold: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कैशल स्टारर 'लव एंड वॉर' के मेकर्स ने एक के बाद एक कई लुक्स शेयर किए। इन लुक्स को देखने के बाद फैन्स के अंदर 'लव एंड वॉर' को लेकर बेताबी और बढ़ गई है। इतना ही नहीं साल 2027 की शुरुआती महीने में रिलीज होने जा रही 'लव एंड वॉर' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने 'लव एंड वॉर' के थिएट्रिकल राइट्स की डील को लॉक कर दिया है। तो चलिए मेकर्स ने यह डील कितने करोड़ रुपये में फाइनल की है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: रीति तिवारी की मां Rani Tiwari से अलग हुए Ekam Bawa, बताई ये वजह)

Ranbir, Alia, Vicky Kaushal's Film 'Love and War' Theatrical Rights Sold

इतने करोड़ में बिके 'लव एंड वॉर' के थिएट्रिकल राइट्स (Pic Credit: Instagram)

इतने करोड़ में बिके 'लव एंड वॉर' के थिएट्रिकल राइट्स

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक निर्माताओं ने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कैशल की फिल्म 'लव एंड वॉर' के थिएट्रिकल राइट्स लगभग 300 करोड़ रुपये में बिके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इंडस्ट्री की कई बड़ी कंपनियों ने इस मूवी के लिए थिएट्रिकल राइट्स को खरीदने के लिए बड़ी बोली लगाईं लेकिन इस रेस में पेन मारुधर ने बाजी मारकर ग्लोबल थिएट्रिकल राइट्स हासिल कर लिए हैं। संजय लीला भंसाली ने इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट के लिए अच्छी-खासी कीमत हासिल की। फिल्म ने रिलीज से पहले ही तगड़ी कमाई कर इतिहास रच दिया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box office: 'दृश्यम 3' का डटकर मुकाबला करेगी 'हनुमान अंश', 54वें दिन कमाए इतने करोड़)

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लव एंड वॉर' का बजट 500 करोड़ रुपये के लगभग बताया जा रहा है। बड़े परदे पर पहली बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कैशल की तिकड़ी देखने को मिलेगी। मेकर्स ने इस मूवी को रिलीज करने के लिए जनवरी 2027 में 21 तारीख चुनी है। यह एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें दर्शकों को रोमांस, गल्मौर और कनफ्लिक्ट देखने को मिलेगा।

End of Feed