Kis Kisko Pyaar Karoon 2 BO Prediction: 'धुरंधर' के सामने पानी मांग जाएगी कपिल शर्मा की फिल्म, कमाएगी इतने करोड़

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 BO Prediction: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की अपकमिंग फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी की पहले दिन की कमाई निराशाजनक रहने वाली है।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 BO Prediction: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की अपकमिंग फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) कल यानी 12 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इस मूवी के ट्रेलर को मिले रिस्पांस के बाद ऐसा लग रहा था कि यह बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ठीक-ठाक कमाई करने में कामयाब रहेगी। वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह मकी फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाया हुआ है। 'धुरंधर' की धांसू कमाई देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर निर्माताओं की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाएगी।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 BO Prediction

Pic Credit: Instagram

पहले दिन इतनी रहने वाली है कपिल शर्मा स्टारर की कमाई

कपिल शर्मा स्टारर 'किस किसको प्यार करूं 2' (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) को लेकर अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक यह ओपनिंग डे पर 2 से 3 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रहने वाली है। इस बात में कोई शक नहीं कि 'धुरंधर' जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है, इससे कपिल शर्मा स्टारर पर काफी असर पड़ने वाला है। हो सकता है शनिवार और रविवार के कलेक्शन में भारी बढ़ोतरी देखने को मिले।

End of Feed