‘Kesari Chapter 2’ Box Office Day 25: बजट निकालने में विफल नजर आ रही है अक्षय-अनन्या की फिल्म, देखें आंकड़े

‘Kesari Chapter 2’ Box Office collection day 25: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' (Kesari Chapter 2) आने वाले दिनों में 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए खूब स्ट्रगल कर रही है। सोमवार के दिन इस मूवी ने लाखों रुपये में कमाई की है।

Kesari Chapter 2’ Box Office collection day 25: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की कोर्ट रूम ड्रामा 'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' (Kesari Chapter 2: The Untold Story of Jallianwala Bagh) को रिलीज हुए 25 दिन हो गए हैं। यह मूवी अभी भी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ी बनने के लिए स्ट्रगल कर रही है। शुरुआती हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन करने के बाद भी यह फिल्म अभी तक 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल नहीं हो पाई है। सोमवार के दिन फिल्म ने लाखों रुपये में कमाई की है। आइए देखें अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' ने कितने करोड़ कमा लिए हैं।

‘Kesari Chapter 2’ Box Office collection day 25

100 करोड़ी होने से चूक रही है 'केसरी चैप्टर 2'

Sacnilk द्वारा शेयर किए आंकड़ों के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' ने 25वें दिन यानी सोमवार को 70 लाख रुपये का बिजनेस किया है। अब तक यह मूवी 87.50 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। निर्माताओं को पूरी-पूरी उम्मीद है कि बड़े परदे से हटने से पहले यह फिल्म 100 करोड़ रुपये कमा लेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी अभी तक अपना बजट भी निकाल नहीं पाई है। इस मूवी को बनाने में कथित तौर पर 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आया था।

End of Feed