Kesari 2 Box Office Collection: तीसरे दिन अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई में आया उछाल, कमाए इतने करोड़ रुपये

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 21, 2025, 06:41 AM IST

Kesari 2 Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2)’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए तीन दिन पूरे हो गए हैं। अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई में तीसरे दिन काफी उछाल देखने को मिला। फिल्म ने तीसरे दिन इतने करोड़ रुपये कमाए है।

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 3 Early Estimate: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) की हालिया रिलीज फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2)’ ने पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाला मचा रखा है। 18 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म को रिलीज हुए आज तीन दिन हो गए है। तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी। फिल्म की तीसरे दिन की कमाई ने सभी को हैरान कर के रख दिया। तो चलिए जानते हैं फिल्म 'केसरी 2' ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये कमाए है।

Kesari Chapter 2 Box Office Collection

'केसरी 2' की कमाई में तीसरे दिन दिखा उछाल

अक्षय कुमार और अनन्या पांडे की फिल्म 'केसरी 2' एक बार फिर अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। 'केसरी 2' को रिलीज हुए तीन दिन पूरे हो गए है, तीसरे दिन भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह, पहले तीन दिनों में फिल्म ने कुल 29.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। पहले दिन फिल्म ने 7.75 करोड़ और दूसरे दिन 9.50 करोड़ रुपये कमाए थे। आपको बता दें कि फिल्म कमाई सामने आए नए आंकड़े अभी अनुमानित है, इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है।

End of Feed