Karuppu Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर बजेगा तृषा-सूर्या के नाम का डंका, कमाई होगी इतने करोड़

Karuppu Box Office Collection Day 1: तृषा कृष्णन और सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' 15 मई को दुनिया भर में रिलीज हो गई है। तो चलिए देखते हैं यह फिल्म पहले दिन कितने करोड़ कमाएगी।

Karuppu Box Office Collection Day 1: साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) और सुपरस्टार सूर्या (Suriya) की फिल्म 'करुप्पु' (Karuppu) पहले 14 मई को रिलीज होने वाली थी। यह भी सुनने में आया था कि 14 मई के दिन सुबह 9 बजे के शोज रखने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने भी मंजूरी दे दी थी। किसी कारण मेकर्स ने यह मूवी 14 मई को रिलीज नहीं की, जिसकी जानकारी डायरेक्टर और निर्माताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। इस मूवी को देखने का क्रेज फैन्स के अंदर साफ नजर आ रहा है। तो चलिए जानते हैं यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रहेगी।

Karuppu Box Office Collection Day 1

'करुप्पु' कमाएगी इतने करोड़ (Pic Credit: Instagram)

ओपनिंग डे पर ठीक कमाई करेगी 'करुप्पु'

तृषा कृष्णन और सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' पहले दिन भारत में 1.70 करोड़ रुपये की अच्छी-खासी कमाई करने में कामयाब हो सकती है। इस मूवी को 505 शहरों में कुल 1,180 शो में दिखाया गया, जिसमें कुल 25.5% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। दिलचस्प बात यह है कि कई जगह फिल्म के शोज हाउसफुल रहे है बाकी जगह भी लोगों की बड़ी भीड़ फिल्म को देखने के लिए पहुंच रही है। शाम के शोज में और भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। (इसे भी पढ़ें: Ram Charan की 'Peddi' को तेलंगाना में सिंगल स्क्रीन्स पर नहीं किया जाएगा रिलीज !! जानिए क्या है पूरा मामला)

End of Feed