Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 1: 'कांतारा चैप्टर 1' ने ओपनिंग डे पर की छप्पर फाड़ कमाई, देखें आंकड़ें

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 3, 2025, 01:08 PM IST

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 1: ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty), रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) और गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah) की लीड रोल वाली फिल्म कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने पहले दिन इतने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 1: साउथ के जाने-माने स्टार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म कांतारा चैप्टर 1 को लेकर काफी बज बना हुआ था, जिसका असर मूवी की कमाई पर भी देखने को मिला। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने अपने ओपनिंग डे पर धमाल मचा दिया दिया है। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की पहले दिन की कमाई देखने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है। तो चलिए जानते हैं कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

Kantara Chapter 1 Collection

Image Source: Kantara Chapter 1 Movie

'कांतारा चैप्टर 1' ने पहले दिन मचाया धमाल

एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने अपने ओपनिंग डे पर बंपर कमाई की है। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की कमाई के आंकड़े देखने के बाद ट्रोल्स का भी मुंह खुला का खुला रह गया। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। लेकिन आपको बता दें कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित हैं, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसी के साथ ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 साल 2025 की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज की लिस्ट में शामिल हो गई है।

End of Feed