Kanguva Box Office Collection Day 4 : संडे को चिल्लर बटोरती नजर आई सूर्या की 'कंगुवा', बॉबी देओल भी नहीं संभाल पाए खाता

Kanguva Box Office Collection Day 4 : कंगुवा ने पहले दिन अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन चौथे दिन तक आते-आते सूर्या की फिल्म के लिए कमाई करना मुश्किल हो गया है। आइए आपको बताते हैं फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया है।

Kanguva Box Office Collection Day 4 : तमिल सिनेमा की इस साल की बिग बजट और मोस्ट अवेटेड फिल्म कंगुवा ( Kanguva) को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं। फिल्म जिस उम्मीद के साथ रिलीज हुई थी वह उस उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई है । फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखकर लगता है कि उनके हाथों निराशा ही लगी है। कंगुवा ने पहले दिन अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन चौथे दिन तक आते-आते सूर्या( Surya) की फिल्म के लिए कमाई करना मुश्किल हो गया है। आइए आपको बताते हैं फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया है।

Kanguva Box Office Collection Day 4

Kanguva Box Office Collection Day 4

सूर्या ( Surya) और बॉबी देओल ( Bobby Deol) स्टार फिल्म कंगुवा( Kanguva) वीकेंड पर धड़ाम से गिरती नजर आई, पहले दिन जहां फिल्म ने 24 करोड़ की ओपनिंग की थी वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 9.25 करोड़ कमाए थे। वीकेंड पर निर्माताओं को उम्मीद थी कि फिल्म की कमाई में उछाल होगा लेकिन शनिवार को फिल्म ने 9.85 करोड़ ही कमाए, उसके बाद संडे को फिल्म ने 10.50 करोड़ कमाए हैं। जिसके बाद कंगुवा की अब् तक की कुल कमाई 53.85 करोड़ हो गई है।

End of Feed