Ek Din की शुरुआत करेगी निराश, मुश्किल है पहले दिन 1cr कमाना

जुनैद खान और साई पल्लवी की रोमांटिक ड्रामा 'एक दिन' सिनेमाघरों में बहुत अच्छी शुरुआत लेने में नाकामयाब रहेगी। ट्रेड पंडितों की मानें तो मूवी अगर पहले दिन 1 करोड़ रुपये भी कमा ले तो बड़ी बात है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1 मई को थिएटर्स में आएगी 'एक दिन'
  • जुनैद-साई पल्लवी की दिखेगी जोड़ी
  • 'राजा शिवाजी' से है 'एक दिन' की भिड़ंत

आमिर खान के साहबजादे जुनैद खान बॉलीवुड में पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। अब तक उनकी दो फिल्में महाराज और लवयापा रिलीज हुई हैं, जिनको सामान्य रिस्पॉन्स ही मिला है। जुनैद खान की तीसरी फिल्म एक दिन कुछ ही घंटों में सिनेमाघरों में होगी, जिसमें वो साई पल्लवी के साथ दिखाई देंगे। अगर इनसाइड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म एक दिन को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिलने वाला है क्योंकि दर्शकों में इसको लेकर दर्शकों में बिल्कुल भी उत्साह नहीं दिख रहा है। एक दिन के दो ट्रेलर अब तक रिलीज हो चुके हैं, जिनमें से किसी को भी अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। (ये भी पढ़ें: 76 साल की उम्र में Nana Patekar ने किया ऐसा काम, लोग कर रहे है तारीफ)

Junaid Khan Sai Pallavi Ek Din Box office Day 1

Junaid Khan Sai Pallavi Ek Din Box office Day 1

ओपनिंग-डे पर 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी 'Ek Din'

जुनैद खान और साई पल्लवी की अपकमिंग मूवी एक दिन को लेकर सामने आई ट्रेड रिपोर्ट्स बता रही हैं कि ये मूवी पहले दिन 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। फिल्म एक दिन की एडवांस बुकिंग काफी समय पहले शुरू हो चुकी थी लेकिन फिर भी इसके टिकिट नहीं बिक रहे हैं। मूवी की टारगेट ऑडियंस यंगस्टर्स हैं, जो इसे देखने के लिए बिल्कुल उत्साहित नहीं हैं। (ये भी पढ़ें: 'वो मेरे लिए रोई...' Manisha Rani से शादी करने के लिए तड़पे Sidharth Bhardwaj, जाहिर किया प्यार)

End of Feed