Jolly LLB 3 Advance Booking: मशहूर डायरेक्टर सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' (Jolly LLB 3) 19 सितंबर के दिन रिलीज होने जा रही है। इस कोर्टरूम ड्रामा को देखने के लिए हरकोई बेताब हैं। फिल्म के ट्रेलर को भी लोगों की ओर से भरपूर प्यार मिला है। फिल्म क्रिटिक्स को पूर उम्मीद है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर फैन्स की तारीफ बटोरने में सफल रहने वाली है। दिलचस्प बात यह है कि यह एक सफल फ्रेंचाइजी है और इसे स्टार पावर के दम पर बनाया गया है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक फिल्म टिकट खिड़की पर शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज करा रही है।
Image Source: IMDb
'जॉली एलएलबी 3' ने दर्ज कराई शानदार एडवांस बुकिंग
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' ने अब तक 20 हजार से टिकिट्स सोल्ड कर दी हैं। अभी इस मूवी को रिलीज होने में पूरे दो दिन बाकी हैं और यह आंकड़ा बढ़ने की पूरी उम्मीद है। अरशद वारसी और अक्षय कुमार मिलकर इस फ्रेंचाइजी को सफल बना चुके हैं। यही वजह है कि 'जॉली एलएलबी 3' बॉक्स ऑफिस कमाई के मामले में पूरा फायदा उठाने को तैयार है।
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' ने प्री-सेल्स में पहले दिन लगभग 62.7 लाख रुपये और ब्लॉक सीटों के साथ 1.99 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस मूवी में सौरभ शुक्ला सहित हुमा कुरेशी, अमृता राव और अन्नू कपूर अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म 19 सितंबर के दिन दुनिया भर में रिलीज होने वाली है।
