Jailer 2 Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म ने रचा इतिहास, विजय की इस मूवी का तोड़ेगी रिकॉर्ड

Jailer 2 Box Office Collection Day 20: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अब 'जेलर 2' तमिलनाडु बॉक्स ऑफिस पर विजय की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' को पीछे छोड़ देगी।

Jailer 2 Box Office Collection Day 20: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) को रिलीज हुए 20 दिन हो गए हैं। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस एक्शन एंटरटेनर ने दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन करते हुए 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। दिलचस्प बात यह है कि मेकर्स को उम्मीद नहीं थी कि ये इतना बड़ा आंकड़ा पार करने में सफल रहेगी। हालांकि, फिल्म की कमाई में अब धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है। उम्मीद की जा रहा है कि 'जेलर 2' विजय की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Ramayana' के म्यूजिक से प्रभावित नहीं हुए Sunil Lahri, रणबीर कपूर को लेकर कही ये बात)

Jailer 2 Worldwide Box Office Collection

'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया अनोखा रिकॉर्ड (Pic Credit: Instagram)

भारत में हुई इतनी कमाई

Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक 'जेलर 2' ने अपने 20वें दिन भारत में 3.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल घरेलू नेट कमाई 463.05 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 541.65 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। मंगलवार को फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से करीब 1 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही इसका इंटरनेशनल ग्रॉस कलेक्शन 275.25 करोड़ रुपये हो गया है। भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर 'जेलर 2' का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 816.90 करोड़ रुपये पहुंच गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Salman Khan ने रिलीज किया 'मातृभूमि' का 'Teri Sexy Beauty' गाना, Chitrangada Singh का दिखा ग्लैमरस अंदाज)

विजय की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' को देगी पटखनी

रजनीकांत की फिल्म ने सिर्फ तमिल बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि दूसरी भाषाओं में भी शानदार प्रदर्शन किया है। खासतौर पर फिल्म के कन्नड़ डब वर्जन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रिपोर्ट के अनुसार 'जेलर 2' के कन्नड़ वर्जन ने अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। रजनीकांत की 'जेलर 2' अब तमिलनाडु बॉक्स ऑफिस पर विजय की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' यानी 'The GOAT' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने तमिलनाडु में 18 दिनों में 210.45 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। विजय की फिल्म को पीछे छोड़ने के लिए 'जेलर 2' को अभी 6.80 करोड़ रुपये और कमाने होंगे।

End of Feed