Jaat Box Office Collection: 50 करोड़ी हुई सनी देओल की 'जाट', छठे दिन किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 16, 2025, 06:38 AM IST

Jaat Box Office Collection Day 6: सनी देओल (Sunny Deol) और रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) की फिल्म जाट (Jaat) को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए है। फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया। फिल्म ने छठे दिन इतने करोड़ रुपये कमाए।

Jaat Box Office Collection Day 6 Early Estimate: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सनी देओल (Sunny Deol) की धमाकेदार एक्शन फिल्म जाट (Jaat) ने पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म 'जाट' को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इसका असर इसकी कमाई पर भी देखने को मिला। सनी देओल की इस फिल्म को रिलीज़ हुए 6 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद सनी देओल की फिल्म जाट की कमाई के नए आंकड़े सामने आए हैं। सनी देओल की फिल्म जाट ने छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। आइए, देखें फिल्म जाट की छठवें दिन की कमाई।

jaat movie collection

'जाट' ने छठे दिन किया इतना कलेक्शन

सनी देओल और रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) की लीड रोल वाली फिल्म जाट अपनी कमाई को लेकर इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म जाट ने छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल की फिल्म जाट ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित हैं, अभी वास्तविक आंकड़े सामने आने बाकी हैं।

End of Feed