Jaat Box Office Collection Day 5: पांचवें दिन 50 करोड़ का आंकड़ा पूरा करने से चूकी सनी देओल की फिल्म, अगले हफ्ते तक सिमट जाएंगे शो

Jaat Box Office Collection Day 5: सनी देओल ( Sunny Deol) के एक्शन और रणदीप हुड्डा( Randeep Hooda) के खौफनाक किरदार से बनी फिल्म जाट की कमाई पांचवें दिन खिसकती नजर आई। फिल्म ने अभी तक 50 करोड़ का भी बिजनेस नहीं किया है। आइए आपको बताते हैं 5th डे कितनी हुई कमाई।

Jaat Box Office Collection Day 5: सनी देओल ( Sunny Deol) और रणदीप हुड्डा( Randeep Hooda) की फिल्म जाट को रिलीज हुए पूरे 5 दिन हो गए है। फिल्म को दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन किया जा रहा है। शुरुआती 4 दिनों में जाट ने खासी कमाई की, वहीं पांचवें दिन यह 50 करोड़ का आंकड़ा पूरा करने से चूक गई। फिल्म की पांचवें दिन की कमी कुछ खास नजर नहीं आई। अगर इसी तरह चलता रहा तो फिल्म अगले हफ्ते तक सिमट जाएगी और इसके शोज भी कम हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं 5th डे कितनी हुई कमाई।

Jaat Box Office Collection Day 5

जाट( Jaat) ने रविवार को बॉक्स ऑफिस ( Jaat Box Office Collection) पर अच्छा प्रदर्शन किया था और करीब 14 करोड़ की कमाई की थी। सोमवार को जहां कलेक्शन में बढ़ोतरी की उम्मीद थी यह उससे आधा हो गया, अर्ली रिपोर्ट्स की मानें तो जाट ने सोमवार को पांचवें दिन 7.50 करोड़ का बिजनेस किया है। जिसके बाद जाट की कुल कमाई 47.75 करोड़ हो गई है। फिल्म पाँच दिन में 50 करोड़ का बिजनेस भी नहीं कर पाई। अगर ऐसा ही चलता रहा तो अगले हफ्ते इसकि कमाई और कम होती चली जाएगी।

End of Feed