Jaat Box Office Collection Day 12: सनी देओल( Sunny Deol) -रणदीप हुड्डा ( Randeep Hooda) की फिल्म जाट को रिलीज हुए पूरे 12 दिन हो गए हैं। फिल्म को लेकर अब बज धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। क्योंकि थिएटर्स में अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 आ गई है। अक्षय कुमार के साथ भिड़त होने पर जाट की कमाई धीमी पड़ गई है। 12वें दिन की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट सामने आई है। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म कुछ ही दिनों में स्क्रीन से हट जाएगी। आइए आपको बताते हैं 12 वें दिन कितनी हुई फिल्म की कमाई।
जाट( Jaat) के 12 वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो सोमवार को फिल्म बेहद धीमी चाल के साथ चली। इसने बॉक्स ऑफिस पर केवल 2 करोड़ जोड़े। अर्ली रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 10.36% थी। बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन में इस गिरावट के बावजूद, जाट अब 76.40 करोड़ का क्लेशन कर चुकी है। संडे को जहां फिल्म ने 5 करोड़ का कलेक्शन किया था अब यह कुछ ही करोड़ पर सिमट कर रह सकती है। फिल्म के 12 दिन के कलेक्शन पर नजर डाले तो सबसे ज्यादा कमाई डे 4 को हुई थी वो भी 14 करोड़।
केसरी चैप्टर 2 का असर
जाट की कमाई में गिरावट देखकर लग रहा है कि यह अक्षय कुमार( Akshay Kumar) की फिल्म केसरी चैप्टर 2( Kesari Chapter 2) की वजह से हुआ है। हालांकि केसरी चैप्टर 2 भी बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। फिल्म ने चार दिन में 33 करोड़ की कमाई की है। जबकि जाट ने 4 दिन के अंदर 40 करोड़ की कमाई की थी।
