जाट ने बॉर्डर-घायल वन्स अगेन को दी पटखनी, सनी देओल की Top 7 बिगेस्ट ओपनर्स में हुई शामिल

Jaat becomes Sunny's 4th Biggest Opener: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म जाट (Jaat) से ट्रेड पंडित जिस तरह की कमाई की उम्मीद लगा रहे थे, इसने वो सभी उम्मीदें पूरी की हैं। फिल्म जाट ने पहले वीकेंड में 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके सनी देओल की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रोसर्स में अपनी जगह बना ली है। आइए आपको सनी पाजी की 7 सबसे कमाई फिल्मों के बारे में बताते हैं...

Jaat becomes Sunny's 4th Biggest Opener: बॉलीवुड के जख्मी शेर सनी देओल (Sunny Deol) ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म जाट (Jaat) से वो कारनामा करके दिखा दिया है, जिसकी किसी को उम्मीद न थी। गदर 2 की सफलता के बाद कई लोग मान रहे थे कि सनी देओल फिर से बॉक्स ऑफिस नहीं हिला पाएंगे लेकिन उन्होंने साबित कर दिया है कि वो ही इंडस्ट्री के असली एक्शन किंग हैं। सनी पाजी की जाट ने पहले वीकेंड में 40.16 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और इस साल की चौथी सबसे कमाई मूवी का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके साथ-साथ सनी देओल ने अपनी भी कई सारी फिल्मों को धूल चटा दी है और जाट ने सनी पाजी की टॉप 7 ग्रोसर्स में मांत्र 3 दिनों में एंट्री मार ली है।

Jaat enters into sunny deol top 5 highest grossers

40 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई के साथ जाट सनी देओल की चौथी सबसे कमाई मूवी बन गई है। इसने ये खिताब घायल वन्स अगेन और बॉर्डर जैसी फिल्मों को पछाड़कर अपने नाम किया है। जाट से ऊपर इस वक्त केवल गदर 2, गदर एक प्रेम कथा और यमला पगला दीवाना हैं। आइए आपको सनी पाजी की टॉप 7 हाईएस्ट ग्रोसर्स की लिस्ट दिखाते हैं...

End of Feed