I Want To Talk Box Office Day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की नई फिल्म 'आई वांट टू टॉक' (I Want To Talk) 22 नवंबर के दिन सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। कुछ दिनों पहले रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किया था। अभी तक जिन-जिन लोगों ने यह मूवी देख ली है उन्हें यह बहुत पसंद आई है। 'आई वांट टू टॉक' की एडवांस बुकिंग और मोर्निंग ऑक्यूपेंसी देखने के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स को लग रहा है कि ये फिल्म ओपनिंग डे पर धांसू कमाई करने में सफल रहेगी। आइए देखें इस मूवी का फर्स्ट डे कलेक्शन कितने करोड़ रुपये रहेगा?
शूजित सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म 'आई वांट टू टॉक' में अभिषेक बच्चन की एक्टिंग की खूब सराहना की जा रही है। अब जो अर्ली रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक अभिषेक बच्चन की यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2 से 3 करोड़ रुपये के बीच का कलेक्शन करने में सफल रही है। यह केवल अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल आंकड़े शनिवार को शेयर किए जाएंगे। अभिषेक बच्चन की 'आई वांट टू टॉक' को देखने के बाद उनके पिता और बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी तारीफों के पुल बांधे हैं।
शूजीत सरकार की 'आई वांट टू टॉक' तुषार शीतल जैन द्वारा लिखित और राइजिंग सन फिल्म्स और किनो वर्क्स द्वारा निर्मित है। फिल्म में अभिषेक बच्चन एक एनआरआई अर्जुन की मुख्य भूमिका में हैं, जो गंभीर बीमारी से पीड़ित है। फिल्म में बाप-बेटी के रिश्ते की अहमियत को भी दिखाया गया है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी है? इस बारे में अपनी राय जरुर दें।
