Housefull 5 Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' को रिलीज हुए आज 6 दिन पूरे हो गए हैं। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिसका असर बॉक्स ऑफिस की कमाई पर साफ नजर आ रहा है। इस फिल्म के दो पार्ट रिलीज हुए है। हाउसफुल-5 ए और हाउसफुल-5 पार्ट बी। दोनों की कहानी में थोड़ा बहुत अंतर है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपने छठवें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।
Housefull 5 Box Office Collection
मल्टीस्टार फिल्म हाउसफुल 5 ने 5 दिनों में ही 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना ली थी। इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ से हो रही है, लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म कमाल की कमाई कर रही है। हाल ही में आई सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार हाउसफुल 5 ने 6वें दिन 8 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 119.75 रुपये हो गई है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर जमकर कमाई कर सकती है। अब देखना होगा कि फिल्म को वीकेंड का कितना फायदा मिलता है।
हाउसफुल 5 ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 24 करोड़ रुपये की कमाई की। वही शनिवार यानी दूसरे दिन फिल्म की कमाई 31 करोड़ रुपये हुई। तीसरे दिन फिल्म की कमाई 32.5 करोड़ रुपये हुई है। वहीं हाउसफुल 5 सोमवार यानी चौथा दिन ₹13 करोड़ कमाई। हाउसफुल 5 मंगलवार यानी पांचवें दिन इसकी कमाई 11.25 करोड़ रुपये हुई है। हाउसफुल 5 की बुधवार यानी छठवें दिन 8 करोड़ रुपये कमाई।
ये सितारे बने फिल्म का हिस्सा
हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, डिनो मोरिया, संजय दत्त, जॉनी लीवर, चंकी पांडे, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, चित्रांगदा सिंह, रंजीत, निकितिन धीर, सोनम बाजवा और सौंदर्या शर्मा जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की कहानी क्रूज पर आधारित है।
