Housefull 5 Box Office Collection Day 2: दो दिनों में ही 50 करोड़ का आकड़ा पार की अक्षय कुमार की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर छाप रही नोट

Housefull 5 Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर धमास कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिसका असर साफ बॉक्स ऑफिस पर नजर आ रहा है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

Housefull 5 Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है। बता दें खिलाड़ी कुमार की इस फिल्म ने दो दिनों में ही 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। आइए जानते हैं कि दूसरे दिन फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की है।

Housefull 5 Box Office Collection

Housefull 5 Box Office Collection

सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार हाउसफुल 5 ने सभी भाषाओं में रिलीज़ के दूसरे दिन भारत में लगभग ₹ 30 करोड़ कमाए। शनिवार, 07 जून, 2025 को हाउसफुल 5 की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 37.97% थी। फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ रुपये की कमाई की, जो मिशन मंगल (29.16 करोड़ रुपये ), सूर्यवंशी ( 26.29 करोड़ रुपये ) और गोल्ड ( 25.25 करोड़ रुपये ) के बाद अक्षय के करियर की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म थी। दो दिनों को मिलाकर फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹54 करोड़ हो गया है। फिल्म के पास वीकडेज से पहले रविवार का भी मौका है, यह देखना बाकी है कि फिल्म अपने पहले वीकेंड में कितना कलेक्शन करती है।

End of Feed