Housefull 5 Box Office Collection Day 14: 2 हफ्तों में भी 200 करोड़ी नहीं बन पाई अक्षय कुमार की फिल्म, 14वें दिन की कमाई कर देगी निराश

Housefull 5 Box Office collection day 14: अक्षय कुमार की फिल्म 06 जून को सिनेमाघर पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए आज 14 दिन पूरे हो गए है, लेकिन थिएटर पर 14 दिन पूरा करने के बाद भी फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। आइए जानते हैं कि 14वें दिन फिल्म की कितनी कमाई हुई है।

Housefull 5 Box Office Collection Day 14: अक्षय कुमार की कॉमिक एंटरटेनर 'हाउसफुल 5' को रिलीज हुए आज 14 दिन पूरे हो गए हैं। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिसका असर बॉक्स ऑफिस की कमाई में साफ नजर आ रहा है, लेकिन आज से इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर से होने वाली है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने 14वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

Housefull 5

Housefull 5

तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 6 जून को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया गया है। दोनों ही पार्ट में दो अनूठे-अनूठे ट्विस्ट दो क्लाइमेक्स दिखाया जा रहा है। हाउसफुल 5 ने 14वें दिन 2.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 14 दिनों में 167.90 करोड़ रुपये हो गया। फिल्म ने 14 दिनों में भी 200 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया है।

End of Feed