HIT 3 Box Office Day 1: साल 2025 में 1 मई के दिन निर्माताओं अपनी-अपनी फिल्मों को रिलीज किया। इस दिन साउथ सुपरस्टार नानी (Nani) की 'हिट: द थर्ड केस' (Hit: The Third Case) के साथ अजय देवगन की 'रेड 2' और साउथ एक्टर सूर्या की 'रेट्रो' सहित एक साथ तीन-तीन बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में पहुंचीं। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक नानी की फिल्म 'हिट 3' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'रेड 2' (Raid 2) को धूल चटा दी है। आइए देखते हैं इस फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।
'हिट 3' के सामने पानी मांग गई 'रेड 2'
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक नानी की फिल्म 'हिट 3' ने पहले दिन 19 करोड़ रुपये की धांसू ओपनिंग ली है। इस फिल्म ने तेलुगु भाषा में 18.25 करोड़ रुपये कमाए हैं जबकि कन्नड़ में 5 लाख, तमिल में 35 लाख और मलयालम में 1 लाख रुपये का कारोबार करने में सफल रही है। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने ओपनिंग डे पर 18.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। 'हिट 3' ने 'रेड 2' को ओपनिंग डे पर ही मात दे दी है।
सैलेश कोलानु के निर्देशन में बनी फिल्म 'हिट: द थर्ड केस' में नानी के अलावा श्रीनिधि शेट्टी, सूर्या श्रीनिवास, टिस्का चोपड़ा और प्रतीक बब्बर सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने दुनिया भर में भी अच्छा कारोबार किया है। इस फिल्म का बजट 60 से 65 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अजय देवगन की 'रेड 2' को राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है।
