Hanuman Ansh Box Office Collection: शोभिनव सत्या और पूर्णिमा तिवारी की फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 40 दिन हो गए हैं। क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से अच्छे रिव्यू मिलने के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में लगी हुई है। शुरुआती दिनों में फिल्म को काफी संघर्ष करना पड़ा था लकिन धीरे-धीरे फिल्म ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई। ऐसा लग रहा है कि 'हनुमान अंश' पर खुद भगवान हनुमान की कृपा हुई है। हर तरह पर केवल इसी की चर्चा हो रही है। 40वें दिन भी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये की कमाई कर मेकर्स को खुश कर दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'महाभारत' के कर्ण बनेंगे Salman Khan? इस दिग्गज डायरेक्टर संग करेंगे पहली बार काम)
'हनुमान अंश' की कमाई है जारी (Pic Credit: Instagram)
40वें दिन 'हनुमान अंश' ने कमाए इतने करोड़
Sacnilk के मुताबिक 40वें दिन 'हनुमान अंश' ने भारत में 8.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इस दौरान फिल्म के कुल 9,175 शो रहे। 40वें दिन की कमाई के साथ ही फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 230 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, फिल्म की इंडिया ग्रॉस कमाई भी लगातार बढ़ रही है। अब इसकी कुल इंडिया ग्रॉस कमाई 275 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है। आने वाले दिनों में इस मूवी के कलेक्शन में कोई गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Daayra' से पहले Junglee Pictures ने पर्दे पर उतारी थीं ये सच्ची कहानियां, सीट से हिल नहीं पाए दर्शक)
'मिर्जापुर द मूवी' को दे रही है टक्कर
दूसरी ओर 'मिर्जापुर द मूवी' भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु और रसिका दुग्गल स्टारर को विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' कड़ी टक्कर दे रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' के कलेक्शन की तुलना भी दिलचस्प हो गई है। 'हनुमान अंश' जहां अपने लंबे थिएट्रिकल रन के बावजूद लगातार कमाई कर रही है। वहीं दूसरी ओर 'मिर्जापुर द मूवी' की कमाई अब गिरती जा रही है।
