Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा (Vijay Varma) और एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) इन दिनों अपनी लीड रोल वाली फिल्म गुस्ताख इश्क (Gustaakh Ishq) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में यानी 28 नवंबर को फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। जिसके बाद हर किसी को फिल्म की कमाई की पहले दिन की रिपोर्ट का इंतजार है। तो अब वो इंतजार खत्म हो गया है। विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म गुस्ताख इश्क ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने रुपये कमाए हैं।
Image Source: Gustaakh Ishq Movie
इतना रहा 'गुस्ताख इश्क' का पहले दिन का कलेक्शन
विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म गुस्ताख इश्क एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म का कोई वीडियो नहीं बल्कि कमाई की रिपोर्ट है। विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म गुस्ताख इश्क को रिलीज हुए एक दिन पूरा हो गया है, अब इस मूवी की कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ रही है। ये फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप नजर आ रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म गुस्ताख इश्क ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 50 लाख रुपये कमाए हैं। लेकिन आपको बता दें कि विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म गुस्ताख इश्क की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है, असल आंकड़े सामने आने बाकी हैं। अब देखना होगा फिल्म की कमाई में कितना बदलाव देखने को मिलता है।
फिल्म में नजर आए ये सितारे
डायरेक्टर विभु पुरी (Vibhu Puri) के निर्देशन में बनी विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म गुस्ताख इश्क की कमाई के आंकड़ों ने फैंस के साथ-साथ मेकर्स को भी निराश कर दिया है। फिल्म की पहले दिन की कमाई को लेकर काफी उम्मीदें लगाई जा रही थी, जो सारी धरी की धरी रह गईं। फिल्म गुस्ताख इश्क में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख के साथ नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) भी अहम रोल में हैं। विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म गुस्ताख इश्क को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
