Gunmaaster G9 Box office Prediction Day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh) की फिल्म 'गनमास्टर जी9' (Gunmaaster G9) ने 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस मूवी के साथ एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस शरवरी की फैमिली ड्रामा फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' (Yeh Prem Mol Liya) को आज ही के मेकर्स ने रिलीज किया है। दोनों ही फिल्मों को देखने के लिए दर्शक बेताब नजर आ रहे हैं। दोनों फिल्मों के क्लैश से इनके बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा असर देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर होने वाले कलेक्शन की रेस में 'गनमास्टर जी9' से 'ये प्रेम मोल लिया' आगे निकलने वाली है।
'ये प्रेम मोल लिया' को मात नहीं दे पाएगी 'गनमास्टर जी9' (Pic Credit: Instagram)
(टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Prem Moh Liya Box office Day 1: खास बड़ी ओपनिंग नहीं लेगी आयुष्मान-शरवरी की फिल्म, इतना होगा बिजनेस)
'ये प्रेम मोल लिया' को मात नहीं दे पाएगी 'गनमास्टर जी9'
इमरान हाशमी और जेनेलिया की फिल्म 'गनमास्टर जी9' की रिलीज से पहले केवल 10 से 11 हजार ही टिकट्स की बिक्री हुई। एडवांस बुकिंग के इन आंकड़ों को देखते हुए फिल्म की पहले दिन की कमाई को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 3 करोड़ से 4 करोड़ रुपये के बीच ही कमाई कर सकती है। वहीं दूसरी ओर 'ये प्रेम मोल लिया' की बात करें तो यह मूवी ओपनिंग डे पर 6 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने में कामयाब रहेगी।
(टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Box Office: भारत में 1000 करोड़ी होने से एक कदम दूर है रणबीर-यश की फिल्म, देखें आंकड़े)
अब अगर 'गनमास्टर जी9' को दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स की तरफ से इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है तो यह शनिवार और रविवार को अच्छी खासी कमाई करने में सफल हो सकती है। आदित्य दत्त निर्देशित बनी 'गनमास्टर जी9' एक रोमांटिक एक्शन फिल्म है। फिल्म में इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। इस मूवी अपारशक्ति खुराना और अभिषेक सिंह अहम रोल में हैं। फिल्म का निर्माण दीपक मुकुट, हुनर मुकुट और संगीता अहीर ने किया है। यह एसआरई स्टूडियो एलएलपी के बैनर तले बनी है।
